Saturday, November 26, 2011

बंटवारे पर विधानसभा का विशेष सत्र 30 से

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली मंत्रिमंडल ने 30 नवंबर से दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया है। दो दिन के इस सत्र में दिल्ली नगर निगम के विभाजन के फैसले पर मुहर लगाए जाने की उम्मीद है। विधानसभा से हरी झंडी मिलने के बाद बंटवारे की फाइल एक बार फिर दिल्ली के उपराज्यपाल और केंद्रीय गृह मंत्रालय के माध्यम से राष्ट्रपति के पास जाएगी और उनके हस्ताक्षर के बाद निगम के विभाजन की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 
     गृह मंत्रालय से बंटवारे की फाइल बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली सचिवालय पहुंची। इसके बाद अपराह्न चार बजे मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की अध्यक्षता में दिल्ली मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इसमें विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया गया। 
     नगर निगम के बंटवारे को अंजाम तक पहुंचाने में मिली सफलता से गदगद दिख रही मुख्यमंत्री ने बताया कि अब दिल्ली में पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी तीन नगर निगम होंगे। महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। अनुसूचित जातियों के लिए भी सीटें आरक्षित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम की सीटों की संख्या में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। कुल सीटें 272 ही रहेंगी। इनमें से उत्तरी तथा दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में 104-104 सीटें होंगी जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम का स्वरूप इन

No comments:

Post a Comment