Showing posts with label Gaziabad. Show all posts
Showing posts with label Gaziabad. Show all posts

Thursday, November 24, 2011

पड़ताल : हिंडन पर तीसरे पुल का निर्माण


Nov 23, 06:01 pm

आशुतोष मिश्रा, गाजियाबाद
लोगों को सुगम यातायात व्यवस्था देने के लिए हिंडन पर तीसरे पुल का निर्माण शुरू किया गया। हालांकि, छह महीने में केवल बीस फीसदी काम हुआ है। जीडीए द्वारा इसे डेढ़ साल में पूरा करने का वायदा किया गया था। लेकिन, वर्तमान प्रगति के हिसाब से नहीं लगता है कि काम समय पर पूरा हो पाएगा। इस संबंध में जीडीए उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार चौधरी का कहना है कि पुल का काम समय से पूरा हो जाएगा। अभी एक साल का समय बाकी है।
जीटी रोड पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए काफी दिनों से हिंडन पर अतिरिक्त पुल बनाने की मांग चल रही थी। इसे लेकर जीडीए ने कई बार योजना बनायी, लेकिन हर बार किसी न किसी कारण पुल बनाने का पूरा नहीं हो पाया।
स्वरूप और बनने की मियाद
काफी दिनों की कवायद के बाद जीडीए ने निर्धारित किया कि हिंडन पर दोनों पुलों के बीच तीसरे पुल का निर्माण किया जाएगा। पुल का डीपीआर बनने में ही 6 महीने लग गए। डीपीआर के मुताबिक पुल की कुल लंबाई 170 मीटर और चौड़ाई 11 मीटर है। पुल पर तीन लेन की सड़क होगी, जिससे वाहनों का आवागमन रहेगा। इसकी लागत करीब 29 करोड़ रुपये है। पुल का निर्माण 21 मई को शुरू किया गया और इसे पूरा होने की मियाद नवंबर 20 रखा गया।
निर्माण की गति धीमी
पुल निर्माण को शुरू हुए 6 महीने का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक केवल 20 फीसदी निर्माण पूरा हुआ है। अभी तक एक भी पिलर का काम पूरा नहीं हुआ है। सहायक अभियंता ए.के.चौधरी ने बताया कि दोनों और सड़क निर्माण के लिए 20 मीटर का भराव किया जा चुका है। पिलर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। उनका दावा है कि समय पर काम पूरा हो जाएगा।
विलंब से यातायात व्यवस्था पर असर
पुल का निर्माण यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए किया जा रहा है लेकिन उल्टे पुल पर जाम की आम समस्या हो गयी है। एक साल बाद सड़कों पर यातायात दबाव बढ़ने की संभावना अधिक है। ऐसे में पुल पर यातायात का दबाव भी अधिक है। जब तक पुल बनेगा तब तक अतिरिक्त पुल की आवश्यकता महसूस की जाने लगेगी।